aajkahindustaannews

साईकिल यात्रा निकाल कर किया छात्र छात्राओं को जागरूक।

बेहट (सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी छात्रसभा केकार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर साईकिल यात्रा निकाल कर छात्र छात्राओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया

सपा छात्रसभा के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के आह्वान पर चलाए जा

रहे सपा छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्रसभा के पदाधिकारी,प्रदेश सचिव व कार्यक्रम प्रभारी मुकुल यादव व

जिलाध्यक्ष चौधरी वासिल तोमर के नेतृत्व में बेहट तहसील पर एकत्र हुए साईकिल यात्रा के रुप मे छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए जनता इन्टर कालेज पहुंचे जहा उन्होंने जनता इंटर कालेज के छात्र छात्राओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ उन्हे उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया इस दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र सभा के प्रदेश सचिव मुकुल यादव ने  कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार छात्र विरोधी है दलित व पिछडे वर्ग के छात्र छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति नही की जा रही है जिसकी वजह से अनेक छात्र छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है उन्होंने समाजवादी पार्टी को छात्र हितैषी बताते हुए कहा कि सपा के शासनकाल मे छात्र हित मे अनेक योजना चलाई गयी थी जिन्हे भाजपा ने सत्ता मे आने पर बंद कर दिया उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्र हित मे अविलंब छात्र संघ चुनाव भी कराने की मांग की

छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी वासिल तोमर ने कहा कि जागरूकता अभियान के

तहत एक सप्ताह तक लगातार छात्रहितों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया

जाएगा। जिसके तहत छात्र छात्राओं के साथ संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली जायेगी उन्होंने छात्र छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की भी अपील की  उन्होंने कहा कि

प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार जो भी पदाधिकारी

कार्यक्रमो में शामिल नहीं होगा उसे पदमुक्त कर दिया जायेगा इस दौरान रोहित राणा बंटी,अनीश प्रधान,अनुज मदनूकी, विश्वजीत

गुर्जर, पंकज उमरी, अभिषेक चौधरी ,जितेंद्र गुज्जर धारकी, मुकुल यादव , मेहरबान , रिजवान तोमर ,फहाद सलीम, राव अली खान, अमजद भाटी,  शादाब नम्बरदार,

राव अफसार, सोहेब गाड़ा, रिहान   भाई,महरबान  चौधरीशोहेब,

मुबारिक हसन, युवराज चौधरी, ताबिश अली, शाबान इब्राहिम, चौ. सुहेल तोमर,नवाब मलिक  डॉ शादान  , शाहनवाज़  जुनैद मलिक मुबारिक  शाहिद  अंकित कुमार सत्यपाल तनवेज मलिक  अफजल खान  डॉ अमजद  अजीम मलिक   फैज  भाई  जहांगीर मलिक  मुन्तजिर अली  साबिर अली साहिल, सदाकत, मो. अरशद, अरशद अली, सालिम,सुभान परवक्ता, जुबैर, अल्तमश आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!