aajkahindustaannews

सदर बाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश।

(सहारनपुर) थाना सदर बाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नही पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिले भी बरामद की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर छोटी लाइन माल गोदाम रोड सीओ जीआरपी ऑफिस के पास से अमरदीप पुत्र स्व० पहल सिंह निवासी ताहरपुर थाना कोतवाली देहात,अंकित कुमार पुत्र स्व० हुकम सिंह निवासी ताहरपुर थाना कोतवाली देहात व कुशपाल पुत्र सोमपाल सिंह निवासी आरके पुरम कालोनी थाना सदर बाजार को चोरी की 2 मोटरसाइकिलों जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी व एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन चोरो की निशानदेही पर रेलवे कॉलोनी के खाली पड़े खंडहरों से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

← Back

Thank you for your response. ✨

Leave a Comment

error: Content is protected !!