मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायपुर मरोडगढ़ में पिछले दो दिन पहले दो नशेड़ी युवकों द्वारा पैसों के लेन देन को लेकर दम्पति के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसके चलते दम्पति आग में झुलसने से बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज शुक्रवार को पीड़ित घायल दम्पति का हाल जानने जिला अस्पताल पँहुचे भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता शहजाद रावत एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित घायल दम्पति का हाल जानकर पीड़ित को आरोपियों के खिलाफ मामले जांच पड़ताल शुरू करने के बाद कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ मौ गुलफान बीडीसी, मन्नान ठेकेदार, गुलफान डीलर व मौ इरशाद डीलर सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

