280 ग्राम चरस के साथ दो नशा कारोबारी राहुल तथा शिवराम गिरफ्तार,भेजा जेल।
सहारनपुर
थाना कुतुबशेर प्रभारी संजीव कुमार बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल रात्रि गस्त के दोरान दो चरस तस्करों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
आपको बता दें,कि थाना कुतुबशेर पुलिस टीम यहां मानकमऊ रजवाहे पटरी के पास कल रात्रि गस्त पर थी।इसी दोरान पुलिस ने जैसे ही दो नशा कारोबारी को चरस सप्लाई करते हुए देखा,तो पुलिस टीम ने इन दोनों नशा कारोबारी राहुल तथा शिवराम को 280 ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया।दोनों नशा कारोबारियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

