शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में आज जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह जी के द्वारा नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दूसरे दिन परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड खतौली में आयोजित किया गया जिसमें जिसमे ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में आज के मुख्य अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी खतौली, स्टेट से आए हुए मास्टर ट्रेनर, एडीओ पंचायत, एडीपीएम ,डीसी अनुज एवं सम्मानित प्रधान गण उपस्थित रहे।

