बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर दून कॉलेज के सामने डंपर और कंटेनर में टक्कर हो गई जिसके कारण कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई,
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:00 बजे दून कॉलेज के सामने सहारनपुर की ओर से आ रहे (UK14C A3102)डंपर चालक ने अचानक शिवालिक फार्म हाउस में घुसने के लिए डंपर को अचानक मोड़ दिया, उसके पीछे तेज गति से आ रहे (HR 55 R 0554)कंटेनर चालक कंटेनर को ब्रेक नहीं लगा पाया और दोनों में भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि कंटेनर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और कंटेनर चालक संजीव पुत्र सुरेश थाना जहांगीरपुर ग्राम जाटान बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे मोहडं चौकी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया गया है, और दोनों गाड़ियों को पुलिस द्वारा थाना बिहारीगढ़ में लाया गया है, इस हादसे का जिम्मेदार पूरी तरह से डंपर चालक को बताया जा रहा है, क्योंकि थोड़ी सी दूर पर कट मौजूद है, मात्र 1 किलोमीटर की दूरी को बचाने के लिए डंपर चालक डिवाइडर के ऊपर से डंपर को उतारकर शिवालिक में घुसना चाहता था, इस तरह के हादसे यहां पर पहले भी होते रहे हैं, लेकिन नेशनल हाईवे वालों द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया।

