सहारनपुर : नकुड़ विधानसभा में लगातार युवा सपा नेता साहिल खान की मेहनत रंग लाने लगी है लगातार दूसरे दलों से जुड़े लोग सपा के परिवार से जुड़ते जा रहे है – आज नकुड़ विधानसभा के गांव बिंदपुर में दलित ओर कश्यप समाज के सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए साहिल खान ने कहा कि सपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे बिना किसी भेद भाव के सभी वर्ग के लोगो को सम्मान दिया जाता है जबकि भाजपा ने समाज में जातिवाद का जहर घोल दिया है जिससे भाई भाई को अपना दुश्मन समझने लगा- इस अवसर पर चंद्र सैन, अमर सिंह,यशपाल सिंह,फोजी,श्रीपाल ,बाबू राम,शादू राम,रमेश चंद्र, अशोक,बाबू राम ,साधू राम ,ज्योति ,विपिन राम, अमित कुमार,नवीम राम प्रमुख रूप से रहे मौजूद।

