हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुई लाठीचार्ज मामले की जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये
सहारनपुर
- समाजवादी पार्टी तहसील बेहट सचिव शाहनवाज सिद्दीकी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अर्चना द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शाहनवाज सिद्दीकी ने करनाल में किसानों पर हुई लाठीचार्ज में घायल हुए किसान व मृतक किसानों को मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिसमें शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा मृतक किसान के परिवार को ढाई लाख का मुआवजा ओर एक परिवार को सरकारी नौकरी ओर घायल किसानों को एक एक लाख रुपये का मुवाजा केंद्र सरकार दे।

