उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की नंबर वन बेहट विधानसभा से समाजवादी पार्टी से उमर अली खान विधायक पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। हाईकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया गया है। गुरुवार देर शाम मिर्जापुर पोल में स्थित तहसील बेहट सचिवों शाहनवाज सिद्दीकी, चौधरी साहबान गुज्जर, चौधरी तय्यब अन्य छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए एक दूसरे को बधाई दी तहसील बेहट सच में शाहनवाज सिद्दीकी ने बताया की उमर अली खान हमसब कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंच कर उमर अली खान को जिताने का काम करेंगे उमर अली खान को विधानसभा भेजने का काम करेंगे ताकि हमारे क्षेत्र में विकास की गंगा बही जाए।

