सहारनपुर : बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने बहुजन समाज पार्टी के देहात विधानसभा प्रभारी अजब सिंह के समर्थन में बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहां की बसपा ही सर्वसमाज की पार्टी है – देहात विधानसभा के ग्राम धतौली मुगल में प्रधान राव राशिद के यहां आयोजित गांव के पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है ओर अब भाजपा के जाने के दिन अब आ गए हैं – उन्होंने देहात विधानसभा पर बसपा प्रमुख बहन मायावती के आशीर्वाद से प्रभारी बनाए गए अजब सिंह को जीतने की अपील भी की – उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाला समय बसपा का है ओर बसपा में ही दबे कुचले ओर गरीबो की आवाज को समान मिलता है

