मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर क्षेत्र की चपडी बीट के शिवालिक जंगल में नदी किनारे चर रही एक गर्भवती गाय को दिनदहाड़े जंगल से उतरकर आये जंगली गुलदार ने अपने मुंह का निवाला बनाते हुए उसे बुरी तरह से नोचकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गाँव सफीपुर के पास बसे वन गुर्जर मसरदिन की दो गाय शिवालिक जंगल में चारा चरने के लिए गई थी। जिसका फायदा उठाकर जंगल से उतरकर आये जंगली गुलदार ने गाय को अकेली देखते हुए उस पर अपना हमला बोलते हुए उसे बुरी तरह से नोचकर मौत के घाट उतार दिया है। जिससे वह गुर्जरों समेत आसपास के इलाके में जंगली गुलदार के आतंक से दहशत फैल गई है।

