
बेहट (सहारनपुर) एल यू सीसी कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें गरीबों, किसानों व व्यापारियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चर्चा की गई।
दरअसल, बेहट कस्बे के शाकुम्भरी रोड़ स्थित एलयूसीसी के कार्यालय पर आयोजित राज्य सहकारी समिति के टीम की बैठक में बोलते हुए टीम हैड प्रचारक राजीव ने टीम के सदस्यों से कहा कि सभी सदस्य निष्ठा व ईमानदारी से काम करे ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कस्बा बेहट एवं क्षेत्र के गांवो मे ग़रीब, किसान, व्यापारीयो को सोसाइटी की बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से कई प्रकार की बचत खाता, आरडी खाता, एफडी खाता, सुकन्या समृद्धि योजना खाता, आयुष्मान पेंशन योजना खाता, शिक्षा योजना आदि योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर है। कहा कि टीम के सदस्य समस्त योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए एवं बेरोजगारी को दूर करने के लिए सोसाइटी के माध्यम से रोज़गार दिलाने का प्रयास करे। उन्होंने बताया कि तहसील बेहट से नवयुवक और युवतियों को सोसायटी के नियम और शर्तोनुसार भर्ती कर रोज़गार दिया जाएगा। इस मौके पर नैना, राधिका, आरज़ू, आँचल, प्रशांत, मीर जहां, शिवानी आदि मौजूद रहे।

