
*सियांश चौहान व मौ0 उवेश 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे टॉपर*
?? *सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में छात्राएं रही थी अव्वल*
*मिर्जापुर / सहारनपुर*
सीबीएससी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को जारी किये गये हाई स्कूल परिक्षा के परिक्षा परिणाम में मिर्जापुर पौल में स्थित ग्लोकल स्कूल के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। घोषित परिणाम में सियांश चौहान व मौ0 उवेश ने 94.4 प्रतिशत, यशंश गुप्ता ने 92.6 प्रतिशत, शौर्य अग्रवाल ने 92.4 प्रतिशत, साक्षी धारीवाल ने 90.8 प्रतिशत व मौ0 अरमान ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र के नाम रोशन किया है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चान्सलर हाजी मौ0 इकबाल सेकेट्री मौ0 वाजिद व ग्लोकल स्कूल प्रधानाचार्य दीपक माटा ने अच्छे परिणाम का श्रेय छात्र व अध्यापको की महनत को दिया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

