aajkahindustaannews

*_तेज रफ्तार करेटा कार डिवाइडर से टकराई तीन लोग गंभीर रूप से घायल…_*

*_बेहट( सहारनपुर)_*
_सोमवार सवेरे दिल्ली की ओर से देहरादून जा रही करेटा कार तेज गति होने के कारण कस्बा बिहारीगढ़ स्थित पेंचो रिसोर्ट के सामने डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें सवार चार लोगों में से तीन लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा सी,एच,सी हॉस्पिटल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है,_
_घटना सुबह 7:00 बजे की है जब नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रही करेटा कार (DL8CAV-8200) बारिश व तेज गति होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई, कार सवार युवक ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण गाड़ी स्लिप हो गई, जिसके कारण वह डिवाइडर से टकरा गई, तथा गाड़ी में बैठी मेरी जीजा, बहन व भांजी को गंभीर चोट आई है, जिन्हें बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस हॉस्पिटल ले जाया गया है!_

Leave a Comment

error: Content is protected !!